सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth returning from home guard recruitment exam dies in road accident

Rampur News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 27 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Youth returning from home guard recruitment exam dies in road accident
विज्ञापन
मिलक। बिजनौर से होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देकर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब युवक रोडवेज बस से उतरकर घर जाने के लिए खड़ा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल अवस्था में युवक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos

मिलक क्षेत्र के ग्राम बरा गजेजा निवासी अनीश पांडे शनिवार सुबह होमगार्ड की परीक्षा देने रोडवेज बस से बिजनौर गया था। परीक्षा के बाद वह शनिवार रात करीब 11:30 बजे वापस लौटा। बताया जाता है कि बस चालक ने मिलक के अंदर जाने से मना कर दिया, जिस कारण अनीश क्योरार बाईपास पर उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनीश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए।
मृतक के पिता मदन किशोर ने बताया कि अनीश ने एक वर्ष पूर्व स्नातक किया था। मृतक उनका छोटा पुत्र था और अविवाहित था। बेटे की अचानक मौत से परिवार सदमे में है। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
................
रात के समय बाईपास होकर निकल जाती हैं अधिकांश रोडवेज बसें

रात के समय अधिकांश रोडवेज बसें मिलक अंदर न आकर बाहर ही बाहर बाईपास होकर निकल जाती हैं। ऐसे में मिलक नगर की सवारियों को रात के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर से दो किलोमीटर दूर बाईपास पर उतरने के बाद रात में नगर के अंदर आने के लिए कोई वाहन या ई-रिक्शा उपलब्ध नहीं होता। सवारियों को फोन करके अपने घर से ही निजी वाहन बुलाना पड़ता है। इस गंभीर विषय को लेकर पूर्व में भी कई लोगों ने इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से की थी, परंतु अभी तक कोई हल नहीं निकला। यदि बस चालक बस को मिलक नगर से होकर निकलता तो शायद यह हादसा बच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed