{"_id":"69ee6e3db74a7179230bfd1d","slug":"traffic-jam-on-khoud-tanda-road-causes-panic-ambulance-stuck-rampur-news-c-282-1-rmp1027-169639-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खौद-टांडा रोड पर जाम से हाल बेहाल, एंबुलेंस फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खौद-टांडा रोड पर जाम से हाल बेहाल, एंबुलेंस फंसी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैदनगर। टांडा थाना क्षेत्र के खौद-टांडा मार्ग के लालपुर इलाके में लगातार लग रहे भीषण जाम ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। रोजाना घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे स्थानीय निवासी, स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान हैं। रविवार शाम भी एक एंबुलेंस कई घंटे तक जाम में फंसी रही।
लोगों का कहना है कि बड़े ट्रक और ट्रेलर बिना किसी नियंत्रण के इस मार्ग से गुजरते हैं, जिससे स्थिति और खराब हो जाती है। जाम के कारण आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं और गंभीर मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। लोगों ने मांग की है कि भारी वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित किया जाए और अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X