सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   19 candidates filed nominations for 15 posts, voting on February 16

Saharanpur News: 15 पदों के लिए 19 ने किया नामांकन, 16 फरवरी को मतदान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
19 candidates filed nominations for 15 posts, voting on February 16
विज्ञापन
जेवी जैन कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज की प्रबंध समिति के लिए चुनाव की प्रक्रिया रविवार से शुरू कर दी गई। 15 सदस्य पदों के लिए 19 लोगों ने नामांकन किया है।
रविवार की सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चली। 15 पदों के लिए 19 लोगों ने नामांकन किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक प्रो. सतीश कुमार, चुनाव अधिकारी अधिवक्ता राजीव गुप्ता, हैदर रॉफ व राजबीर सिंह आदि रहे। राजीव गुप्ता ने बताया कि सोमवार दो फरवरी को नामांकन करने वाले प्रत्याशियाें की सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसको नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। तीन फरवरी को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन पर आपत्ति कर सकेंगे। चार फरवरी को नामांकन पर त्रुटियों व आपत्तियों का प्रकाशन होगा। पांच फरवरी को त्रुटियों व आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी, जिसके लिए दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। आठ फरवरी को नामांकन वापसी होगी, जिसके लिए सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय रखा गया है। नौ फरवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा, जिसको नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर सार्वजनिक किया जाएगा। 16 फरवरी को कॉलेज परिसर में प्रात: आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक मतदान होगा। उसके तुरंत बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी।
------
इन्होंने किया नामांकन
सदस्य पद के लिए 19 लोगों ने नामांकन किया है। इनमें डाॅ. आईसी जैन, मोहित जैन, प्रिंस जैन, अनुराग जैन, अनुज कुमार जैन, राजीव जैन रोमी, राजीव कुमार जैन सुल्तानपुर, अमित जैन, अमित कुमार जैन, अनुज जैन, दीपक जैन, राजीव जैन राणा, राकेश जैन, प्रवीण जैन, अतुल जैन, सुनील जैन, पराग जैन, देवेंद्र कुमार मित्तल और मनोज जैन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed