{"_id":"697fb0773ccabebc6709c415","slug":"a-youth-was-cyber-cheated-of-rs-1542-lakh-in-the-name-of-online-trading-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-168482-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 15.42 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 15.42 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 15.42 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निर्भय पुरम काॅलोनी न्यू माधोनगर निवासी हेमंत कुमार कौशिक ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्हें फेसबुक पर एससीएसएलपीएमए नाम का एक एप दिखाई दिया। ऑनलाइन ट्रेडिंग से रुपये कमाने के उद्देश्य से उन्होंने उक्त एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लिया। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। आरोप है कि ग्रुप में शामिल लोगों के कहने पर पीड़ित ने अपने एचडीएफसी बैंक खाते से अलग-अलग तिथियों में 15,42,560 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही जमा की गई रकम वापस की गई। साइबर क्राइम पुलिस ने बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है।
-- व्हाट्सएप लिंक से महिला के खातों से पांच लाख की साइबर ठगी
सहारनपुर। व्हाट्सएप पर आए एक संदिग्ध लिंक के जरिए साइबर ठगों ने महिला के तीन बैंक खातों से करीब पांच लाख रुपये की रकम उड़ा ली। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कलसिया रोड निवासी अर्शी ने साइबर थाने में तहरीर देकर बताया कि मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके मोबाइल से धोखाधड़ी कर ली गई। कुछ समय बाद जब उन्होंने अपने बैंक खातों की जांच की तो पता चला कि उनके खातों से बड़ी रकम निकल चुकी है।
Trending Videos