सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   262 Self-Financing Colleges in the Division Face Crisis; University Summons Documents

Saharanpur News: मंडल के 262 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संकट में, विवि ने तलब किए दस्तावेज

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 20 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
262 Self-Financing Colleges in the Division Face Crisis; University Summons Documents
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध मंडल के 262 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संकट में हैं। इसकी प्रमुख वजह उनकी कारगुजारी ही है, जो अब उनके लिए मुसीबत बनती नजर आ रही है।
Trending Videos

पहले इनमें से ज्यादातर कॉलेज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध थे। सहारनपुर विश्वविद्यालय बनने के बाद यह सभी कॉलेज मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय को ट्रांसफर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते चार साल से विश्वविद्यालय बिना कोई दस्तावेज जांच किए इन कॉलेजों को चलाता आ रहा है, लेकिन इस बार सत्र 2026-27 के प्रवेश खोलने से पहले विश्वविद्यालय ने इन सभी 326 सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के दस्तावेज तलब किए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, विश्वविद्यालय को शिकायत मिली है कि कई कॉलेजों के पास प्राचार्य, पर्याप्त फैकल्टी और संसाधन नहीं हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय ने सभी सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों से उनके यहां नियुक्त प्राचार्यों, शिक्षकों और सुविधाओं का ब्योरा एफिलिएशन विभाग में जमा कराने को कहा है। कॉलेजों से स्टांप पर शपथ पत्र भी लिया जा रहा है, जिसमें उनको बताना है कि उनके यहां कितनी फैकल्टी और क्या-क्या सुविधाएं हैं। इसके लिए कॉलेजों को 12 मई तक का समय दिया गया था।
326 में से मात्र 64 ही कॉलेज दस्तावेज जमा करा पाए हैं। पोर्टल पर इन कॉलेजों के स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के प्रवेश भी खोल दिए गए हैं। बाकी 262 कॉलेजों को अंतिम मौका देते हुए सात दिन बढ़ाए गए हैं। यदि वह सात दिन में जवाब नहीं देते हैं तो वह प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed