सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The district's 'Nutrition as well as Education' program has received support from NITI Aayog.

Saharanpur News: जिले के पोषण भी, पढ़ाई भी कार्यक्रम को मिला नीति आयोग का समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 20 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The district's 'Nutrition as well as Education' program has received support from NITI Aayog.
विज्ञापन
सहारनपुर। नीति आयोग द्वारा जारी की गई शिक्षा की गुणवत्ता संबंधी रिपोर्ट में जिले को विशेष स्थान मिला है। आंगनबाड़ी केंद्रों में चलने वाले पोषण भी और पढ़ाई भी, कार्यक्रम को रिपोर्ट के 194वें पेज पर प्रदर्शित किया गया है। यह नवीन पहल मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन के निर्देशन और आईटीसी मिशन सुनहरा कल, प्रथम संस्था और आईजीडी के सहयोग से चल रही है।
Trending Videos

कार्यक्रम पिछले दो वर्षों से जनपद के आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा, भाषा विकास, संज्ञानात्मक क्षमता, सामाजिक व्यवहार एवं समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालय में प्रवेश से पूर्व बेहतर सीखने का वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनकी बुनियादी शैक्षिक क्षमता को मजबूत बनाना है। इसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें वे बच्चों को खेल आधारित एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति द्वारा शिक्षण करना शामिल रहा। इसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। इससे बच्चों की बच्चों की सीखने की क्षमता, उपस्थिति एवं सहभागिता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। नीति आयोग ने इस मॉडल को सफलता की कहानी के रूप में स्थान दिया है। सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने इसे सभी के प्रयासों और मेहनत का नतीजा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed