सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fire breaks out in insurance company's server room on Delhi Road.

Saharanpur News: दिल्ली रोड पर इंश्योरेंस कंपनी के सर्वर कक्ष में लगी आग

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 20 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in insurance company's server room on Delhi Road.
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर थाना सदर बाजार में एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में मंगलवार को आग लग गई। आग से कार्यालय में भगदड़ मच गई। अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
Trending Videos

दिल्ली रोड पर एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का कार्यालय है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कार्यालय से धुआं उठने लगा। यह देखकर कर्मचारी बाहर निकल आए। इसके बाद सूचना अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि कार्यालय के अंदर बने सर्वर रूम में आग लगी थी। सर्वर रूम में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नेटवर्क सिस्टम मौजूद होने के कारण आग फैलने की आशंका बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन कर्मियों ने बीए सेट (ब्रीदिंग आपरेटस) पहनकर भवन के अंदर प्रवेश किया। नियंत्रित तरीके से आग बुझाने का रेस्क्यू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इसके बाद भवन के अंदर जमा धुएं को बाहर निकालने के लिए स्मोक एग्जॉस्टर का इस्तेमाल किया गया। मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। आसपास संचालित शोरूम से भी कर्मचारी बाहर आ गए। अग्निशमन अधिकारी ऋषभ पंवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना रहा है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed