सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   32 lakh rupees embezzled from the Electricity Corporation, six people including the Executive Engineer suspended.

Saharanpur News: विद्युत निगम में 32 लाख का गबन, अधिशासी अभियंता समेत छह निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 24 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
32 lakh rupees embezzled from the Electricity Corporation, six people including the Executive Engineer suspended.
विज्ञापन
नकुड़। विद्युत निगम में बिजली बिल राशि के गबन का मामला सामने आया है। कर्मी ने उपभोक्ताओं से बिजली बिल की राशि तो ले ली, लेकिन उसे विद्युत निगम खाते में जमा नहीं किया। मामला खुला तो पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने अधिशासी अभियंता समेत छह को निलंबित कर दिया है। मुख्य आरोपी के खिलाफ नकुड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Trending Videos

विद्युत निगम की बिजली बिल राहत योजना चल रही है। योजना के दायरे में आने वाले उपभोक्ताओं को छूट दी जा रही है। योजना के तहत नकुड़ विद्युत निगम क्षेत्र में भी उपभोक्ता अपने-अपने बिल जमा कर रहे थे। इसी दौरान टीजी-2 सुशील कर्णवाल कैशियर के पद पर तैनात किए गए थे। उसने उपभोक्ताओं द्वारा जमा की गई करीब 32 लाख रुपये की धनराशि को विद्युत निगम में जमा नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह राशि 29 जनवरी से सात फरवरी के बीच की अवधि की है। मामले का पता चलने पर कार्यकारी प्रधान खजांची (हेड कैशियर) रोहित कुमार ने थाना नकुड़ में तहरीर दी। इसमें बताया कि सुशील कर्णवाल ने 29 जनवरी से 31 जनवरी तक करीब 21.61 लाख रुपये और एक फरवरी से नौ फरवरी तक करीब 10.87 लाख रुपये निगम के बैंक खाते में जमा नहीं कराए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। इसी के साथ रोहित कुमार ने उच्चाधिकारियों से भी पत्राचार किया।
मामले का पता चलने पर प्रबंध निदेशक ने बैठाई जांच
बिजली बिल राशि जमा न होने की शिकायत पर प्रबंध निदेशक रविश गुप्ता ने जांच बैठाई। जांच में भी प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाई गई। इसके बाद प्रबंध निदेशक ने अधिशासी अभियंता राजा कुमार, सहायक लेखाधिकारी महेश कुमार, सहायक लेखाकार संदीप कुमार, कार्यकारी सहायक रोहित कुमार, कार्यकारी सहायक धर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। निदेशक कार्मिक आशू कालिया ने इसकी पुष्टि की है। वहीं मामला दर्ज होने पर मुख्य आरोपी सुशील कर्णवाल फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed