सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Finance company vandalized, employees beaten up

Saharanpur News: फाइनेंस कंपनी में तोड़-फोड़, कर्मचारियों को पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 24 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Finance company vandalized, employees beaten up
विज्ञापन
बेहट। कस्बे में स्थित जेड फर्स्ट प्राइवेट फाइनेंस कंपनी की शाखा में घुसकर शाखा प्रबंधक व कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप भीम आर्मी जय भीम पर लगा है। मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल व अंकित निवासी मोहल्ला खालसा कस्बा बेहट, विकास निवासी गांव जाटोवाला थाना मिर्जापुर समेत आठ-दस अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos


शाखा प्रबंधक जोनी कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप है, कि मंजीत सिंह, विकास व अंकित और आठ-दस अज्ञात युवकों के साथ 21 फरवरी की सुबह 11 बजे शाखा कार्यालय में जबरन घुस आए और उनसे मारपीट करने लगे। कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए शाखा में तोड़फोड़ की। कंप्यूटर, फर्नीचर व दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाया गया। शाखा में भय व आतंक का माहौल बनाते हुए जान से मारने और परिणाम भुगतने की धमकी दी। शाखा प्रबंधक ने पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने बताया, कि गांव जाटोवाला निवासी विकास के पिता तिलकराम के नाम पर उनकी कंपनी में लोन चल रहा था। पिछले दिनों तिलकराम की मृत्यु हो गई। इस पर शाखा से विकास को फोन कर तिलकराम की मृत्यु से संबंधित दस्तावेज जमा कराने के लिए कहा गया। आरोप है, कि फोन कॉल पर ही विकास ने शाखा के कर्मचारी के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मंजीत सिंह, विकास आदि आठ-दस अज्ञात युवक आए और मारपीट व तोड़फोड़ कर गए।

-------------


कंपनी को सभी दस्तावेज भी उपलब्ध करा दिए गए थे। इसके बाद भी शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारी विकास से लोन की राशि वसूलने का दबाव बना रहे थे। वे प्रबंधक से वार्ता करने गए थे, लेकिन उन्होंने दुर्व्यवहार किया जिससे विवाद बढ़ा। वह संविधान को मानने वाले लोग है, लेकिन किसी भी फाइनेंस कंपनी व अन्य संस्था को जबरन वसूली करने और धमकाने का अधिकार नहीं है। कुछ राजनीतिक लोग इस मामले को तूल दे रहे है।
- मंजीत सिंह नौटियाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम आर्मी जय भीम

-------------

शाखा प्रबंधक व कर्मचारियों का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।

-सागर जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed