सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sold land of Gujarati brothers fraudulently

Saharanpur News: फर्जी तरीके से गुजराती भाइयों की जमीन बेची

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 24 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sold land of Gujarati brothers fraudulently
विज्ञापन
बेहट। गुजरात के अहमदाबाद शहर के रहने वाले सराफा भाइयों की बेहट के गांव कालूवाला जहानपुर स्थित करोड़ों की कृषि भूमि को फर्जी मालिक बनकर जाली दस्तावेजों के आधार पर बेच दिया गया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सुनील कुमार की तरफ से इस फर्जीवाड़े में शामिल छह नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सुनील कुमार का कहना है कि उनकी और भाई संदीप कुमार की कालूवाला जहानपुर में जमीन है, जो राजस्व अभिलेखों में उनके नाम दर्ज है। इसकी कीमत करोड़ों रुपये है। दिसंबर 2025 में उनके पास हलका लेखपाल का फोन आया। उसने उनसे कहा कि उन्होंने जो जमीन बेची है, उसके संबंध में उनके बयान लेने है। उन्होंने ऑनलाइन चेक किया, तो पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। तहसीलदार न्यायालय में हाजी यासीन मलिक बनाम सुनील कुमार का वाद विचाराधीन है, जो दाखिल खारिज के संबंध में था। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed