सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A gang was formed with the help of mother, brother and sister-in-law and they stole crores of rupees.

Saharanpur News: मां, भाई-भाभी को मिलाकर बना दिया गिरोह, की थी करोड़ों की चोरी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
A gang was formed with the help of mother, brother and sister-in-law and they stole crores of rupees.
दिल्ली रोड पर डायमंड शोरूम में हुई चोरी के आरोपी। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
- डायमंड शोरूम में चोरी के मामले का खुलासा, पांच गिरफ्तार
Trending Videos

- चोर ने घटना को अंजाम देने के लिए दिन-रात छत पर बिताई
- तीन करोड़ के हीरे, सोने के आभूषण, 45 हजार बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना सदर बाजार, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड पर टाटा कंपनी के डायमंड शोरूम में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने के लिए चोर ने दिन-रात छत पर बिताई। मुख्य आरोपी ने अपनी मां, भाई और भाभी के साथ ही गिरोह बना रखा था। पुलिस ने तीन करोड़ के हीरे, सोने के आभूषण व 45 हजार रुपये बरामद किए।
पुलिस लाइन में एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि 22 जनवरी की रात दिल्ली रोड पर टाटा कंपनी के कैरटलेन डायमंड शोरूम में चोरी हुई थी। शोरूम के स्टोर मैनेजर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चोर शोरूम की दीवार काटकर अंदर घुसा था और कीमती आभूषण व नकदी चोरी कर ली थी। मंगलवार को पुलिस ने रेलवे की छोटी लाइन के पास से इरशाद उर्फ काला, भाई दिलशाद, मां काली, भाभी सीमा व सलमा को गिरफ्तार किया है। ये सभी शैतान चौक कलियर व बांजारों का मोहल्ला भगवानपुर जिला हरिद्वार के रहने वाले हैं। इनके पास से नौ नेकलेश, 67 ब्रेसलेट, 17 मंगलसूत्र, 32 जोड़े ईयर रिंग, दो गले के सेट, 18 पेंडेंट, तीन चार्मस, 90 अंगूठी, 32 चैन, 11 चूड़ी, 40 पीस सोने के आभूषण और 45 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। इनकी कीमत करीब तीन करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- एक महीने तक की शोरूम की रैकी, 27 प्राथमिकी दर्ज
पूछताछ में मुख्य आरोपी इरशाद उर्फ काला ने बताया कि करीब एक माह तक शोरूम की रेकी की थी। मौसम खराब होने का इंतजार किया गया, ताकि आवाज और हलचल दब जाए। घटना से एक दिन पहले वह पास की बिल्डिंग की छत के रास्ते शोरूम की छत पर पहुंच गया और वहीं छिपा रहा था। छत पर शराब पी। खाना खाया और रात में सो गया था। बारिश होने पर आंख खुली। इसके बाद गैस कटर से दीवार काटकर शोरूम में घुसा और सोने-हीरे के आभूषण व नकदी चोरी कर भाग गया था। भागते समय लंगड़ाकर चलने की एक्टिंग की, ताकि पहचान न हो सके। इरशाद उर्फ काला और काली के खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 27 प्राथमिकी दर्ज हैं।
-- मां, भाई और भाभी भी गैंग में शामिल
मुख्य आरोपी ने अपने पूरे परिवार का गैंग बना रखा है। उसकी मां काली पर 12 प्राथमिकी दर्ज हैं। पूछताछ में यह भी बताया कि दुकान से कुछ सोने की तरह दिखने वाले आर्टिफिशियल आभूषण खरीदे थे। चोरी का सामान बेचने में भाई दिलशाद, मां काली, भाभी सीमा व सलमा सहयोग करते थे। सामान को उत्तराखंड के हरिद्वार, रुड़की में बेचते थे, जिससे किसी को भनक नहीं लगे।
-- 10 महीने पहले ही जेल से आया था इरशाद
एएसपी मनोज कुमार यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी इरशाद मूलरूप से थाना नकुड़ के अंबेहटा पीर का रहने वाला है। अंबेहटा पीर से मकान बेचकर परिवार के साथ हसमत कॉलोनी कोतवाली मंडी में किराए के मकान में रहता था। यहां भी चोरी करता था। मंडी पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी थी। जेल चला गया था। करीब 10 महीने पहले जेल से आया था। इसके बाद शैतान चौक कलियर में किराए के मकान में रहने लगा था। उसे खुद के मकान बनाने के लिए रुपये की जरूरत थी।

दिल्ली रोड पर डायमंड शोरूम में हुई चोरी के आरोपी।

दिल्ली रोड पर डायमंड शोरूम में हुई चोरी के आरोपी।- फोटो : kathua news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed