सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Duplicate voter list made available online

Saharanpur News: ऑनलाइन की गई डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Duplicate voter list made available online
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजंेसी
Trending Videos

छुटमलपुर। विकास खंड मुजफ्फराबाद क्षेत्र की 98 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य के बाद संभावित डुप्लीकेट मतदाता सूची को ऑनलाइन करने का कार्य तेजी से चल रहा है। कर्मियों द्वारा लगातार किए गए कार्य का अपडेट लिया जा रहा है।
मंगलवार को एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पंचायत सहायक, बूथ लेवल अधिकारी डुप्लीकेट मतदाता सूची को ऑनलाइन फीडिंग में लगे रहे। बीडीओ योगेंद्र चौधरी ने बताया कि यह कार्य अनिवार्य रूप से किया जाना है। ऐसा न करने की दशा में मतदाता विलोपित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभावित डुप्लीकेट मतदाता सूची को ऑनलाइन फीडिंग का कार्य विकास खंड की 98 ग्राम पंचायतों में से लगभग 37 ग्राम पंचायतों की डुप्लीकेट मतदाता सूची बीएलओ द्वारा जमा हुई है। इनमें 15 डुप्लीकेट सूचियों की डाटा फीडिंग का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
बीडीओ ने बताया की शासन कि प्राथमिकता के आधार पर डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची को ऑनलाइन किया जा रहा है, जिससे कि यह प्रदर्शित हो सके कि मतदाता सूची में यह नाम डुप्लीकेट है या ओरिजिनल। इस दौरान राजीव सैनी, रजनीश सैनी, धर्मवीर सिंह, नीलम, शीबा, राधा रानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed