सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A patient was molested at the District Women's Hospital, and a complaint was lodged.

Saharanpur News: जिला महिला अस्पताल में तीमारदार से छेड़छाड़, तहरीर दी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
A patient was molested at the District Women's Hospital, and a complaint was lodged.
विज्ञापन
- जिला महिला अस्पताल में रविवार सुबह का मामला
Trending Videos

- ड्यूटी पर रहे मौजूद सुरक्षा गार्ड पर छेड़छाड़ का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में भर्ती महिला मरीज की तीमारदार से रविवार सुबह ड्यूटी पर रहे सुरक्षा गार्ड ने छेड़छाड़ कर दी। तीमारदार के शोर मचाने पर सुरक्षा गार्ड मौके से भाग गया। इस मामले की परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को जानकारी दी। इसके साथ ही पुलिस को भी तहरीर दी गई।
गंगोह निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। शुक्रवार को चिकित्सक को दिखाया। इसके बाद उसकी हालत देखते हुए नई बिल्डिंग के सामान्य प्रसव वार्ड में भर्ती कर लिया गया। मरीज के साथ अन्य परिजन भी मौजूद थे। शनिवार रात मरीज और उसके तीमारदार वार्ड में सो रहे थे। आरोप है कि रविवार तड़के करीब चार बजे ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने मरीज के पास सो रही तीमारदार के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस पर तीमारदार ने शोर मचा दिया। अन्य वार्डों में मरीज के साथ आए तीमारदार इकट्ठा हो गए। इससे पहले ही सुरक्षा गार्ड वहां से भाग निकला। पता लगते ही ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ पहुंचा। उन्होंने उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद वरिष्ठ परामर्शदाता एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय यादव पहुंचे। उन्होंने तीमारदारों से बातचीत की और सुरक्षा गार्ड की हरकतों के बारे में पता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- बीते साल जिला अस्पताल में की गई थी छेड़छाड़
जिला महिला अस्पताल में तीमारदार के साथ छेड़छाड़ का यह पहला मामला नहीं है। बीते साल एसबीडी जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में मरीज के महिला तीमारदार से सुरक्षा गार्ड ने छेड़छाड़ की थी। इसके बाद उसे हटा भी दिया था। इससे साफ है कि जिन्हें मरीजों की सुरक्षा का जिम्मा दे रखा है, वे ही ऐसी घिनौनी हरकत करेंगे तो विश्वास कौन करेगा।
-- वर्जन
यह मामला बेहद गंभीर है। इस संबंध में नियुक्ति एजेंसी को पत्र लिखा जाएगा। इसके साथ ही एजेंसी अधिकारी को भी कार्यालय में बुलाया गया है। इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - डॉ. इंद्रा सिंह, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed