सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A silent night, the sound of gunshots, and an incomplete truth amidst speculation.

Saharanpur News: खामोश रात, गोलियों की गूंज और कयासों के बीच अधूरी सच्चाई

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 22 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
A silent night, the sound of gunshots, and an incomplete truth amidst speculation.
विज्ञापन
सहारनपुर। रात का अंधेरा, बंद कमरे में चार हत्याएं और एक आत्महत्या। न कोई चश्मदीद गवाह है, न सीसीटीवी फुटेज और न ही वारदात की स्पष्ट कहानी। सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में हुए नृशंस हत्याकांड को लेकर सवाल पर सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन पूरी वारदात कयासों पर आकर टिक गई है। पुलिस के साथ-साथ आम आदमी के जेहन में यही कयास है कि अशोक ने ऐसा किया होगा अशोक ने वैसा किया होगा, लेकिन सबूत कोई नहीं।
Trending Videos


इन सवालों के जवाब तलाशने हैं जरूरी :
सवाल : आखिर ऐसी क्या वजह थी, जो चार-चार गोली मारी गई।
कयास : पुलिस के साथ-साथ आस पड़ोस के लोग भी मान रहे हैं कि अशोक राठी ने अवसाद की वजह से इस नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया और खुद गोली मार ली। चार-चार गोली इसलिए मारी गई कि कोई जिंदा न बच सके, लेकिन सबूत कोई नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : अशोक राठी ने सभी की हत्या की और फिर खुद को दो गोली कैसे मार ली।
कयास : अशोक के सीने में एक गोली और दूसरी कनपटी पर लगी मिली। डॉक्टरों का कहना है कि पहले सीने में गोली मारी गई होगी। वह दिल के पास से गुजर कर पसलियों में फंस गई। ऐसे में व्यक्ति कुछ मिनटों तक जिंदा रहता है। इसके बाद अशोक ने दूसरी गोली अपनी कनपटी पर मार ली, लेकिन सबूत कोई नहीं।
सवाल : घटनास्थल पर तीन पिस्टल पड़ी मिली, वह कहां से आई।
कयास : अशोक राठी ने पूरी योजना के साथ नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया। इसके लिए वह पहले से ही पिस्टल और कारतूस लेकर आया होगा। किससे लेकर आया, इसका सबूत कोई नहीं।

सवाल : कुल मिलाकर कमरे में 18 गोलियां चलीं। 16 गोली परिवार के सदस्यों और दो गोली अशोक को लगी थी, फिर भी किसी पड़ोसी को सुनाई नहीं दिया।
कयास : अशोक राठी ने वारदात को तड़के करीब 3 बजे अंजाम दिया। उस समय सभी गहरी नींद में सोए रहते हैं। इस वजह से किसी ने आवाज नहीं सुनीं। दूसरे पहलू पर गौर करें तो पड़ोस में रात के समय 18 गोलियां चलें और किसी को न सुनाई दें, यह संभव ही नहीं।

सवाल : सबसे पहले और सबसे बाद में किसको गोली मारी गई।
कयास : पहले अंजिता और बड़े बेटे को गोली मारी गई। इसके बाद मां के पास आकर गोली मारी और फिर छोटे बेटे को गोली मारी, लेकिन इसका सबूत कोई नहीं।

सवाल : सभी के शव एक ही कमरे में मिले, जो वहीं पर सो रहे थे, जबकि मकान में अन्य कमरे भी खाली थे।
कयास : अशोक अक्सर अलग कमरे में सोता था। उसे हत्याकांड को अंजाम देना था इस वजह उस कमरे में सोया, जहां पर पूरा परिवार सो रहा था, लेकिन सबूत कोई नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed