सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A young man was attacked due to a feud and was also accused of attempted robbery.

Saharanpur News: रंजिश के चलते युवक पर हमला, लूट के प्रयास का भी आरोप

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
A young man was attacked due to a feud and was also accused of attempted robbery.
विज्ञापन
बड़गांव। गांव कुतबामाजरा में रंजिश के चलते बाइक सवारों ने युवक पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने दो हमलावरों पर लूट व जानलेवा हमला करने आरोप लगाकर थाने पर तहरीर दी है।
Trending Videos


गांव मिर्जापुर निवासी राजू सुनार का बेटा हर्ष रविवार शाम कुतबामाजरा में सोने के कंगन देना आया था। आरोप के कुतबामाजरा के समीप दो बाइक सवारों ने हर्ष पर हमला कर लूट करने का प्रयास किया। हमले में युवक घायल हो गया। ग्रामीणों को आता देखकर हमलावर भाग गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर गांव मिर्जापुर निवासी दो भाईयों के खिलाफ लूट व जानलेवा हमले के आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। बताया जाता है कि पीड़ित की पांच दिन पहले भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस का कहना है कि युवक के साथ मारपीट का मामला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed