{"_id":"69cec2d1d1571ba7a00be2cd","slug":"accused-of-cheating-of-rs-8-lakh-in-the-name-of-sending-abroad-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-172664-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख की ठगी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये ठगी का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गांव सलूनी निवासी कुलदीप सिंह ने तहरीर में बताया कि कस्बे के गायत्री मार्केट स्थित एक ट्रैवल कंसलटेंसी के माध्यम से अपने बेटे को नौकरी के लिए पोलैंड भेजने के लिए फरवरी 2023 में आठ लाख रुपये में बात हुई थी। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में पांच लाख अस्सी हजार रुपए उन्हें दे दिए। इसके बाद 31 जनवरी 2024 को दिल्ली से उज़्बेकिस्तान जाने के छह महीने के भीतर दो लाख बीस हजार रुपये अलग-अलग नंबर पर डलवाए।
इसके बाद उन्होंने मेरे पुत्र को उज़्बेकिस्तान ले जाकर छोड़ दिया और कहा कि कुछ दिन यही रुकना पड़ेगा। उसके बाद वे उसे उज़्बेकिस्तान छोड़कर चले गए। मेरा बेटा किसी तरह से व्यवस्था करके वहां से वापस आया। जब हमने उनसे अपने पैसे वापस मांगे तो वह बहाने बनाने लगे। पीड़ित ने शहजाद, रियासत तथा सादिक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर पैसे वापस दिलाने की मांग की है। संवाद
Trending Videos