सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Activists of Hindu organizations create ruckus after finding remains of protected animal

Saharanpur News: संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 28 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Activists of Hindu organizations create ruckus after finding remains of protected animal
विज्ञापन
गागलहेड़ी। गांव कैलाशपुर में कथित तौर पर गोवंश के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर गड्ढा खोद कर उन्हें दबवा दिया। इसी दौरान एक मकान में बड़ी संख्या में पशुओं के अवशेष मिलने पर कार्यकर्ता आपे से बाहर हो गए। उन्होंने घंटों तक हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए पशु चिकित्सक बुलाकर जांच कराई, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए।
Trending Videos

दोपहर करीब 12 बजे हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं को कैलाशपुर गांव में गोवंश के कटे अवशेष मिलने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे थाना पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर बाद ही कार्यकर्ताओं को सूचना मिली की पास के ही मकान में गोवंश के अवशेष रखे हैं। इस पर कार्यकर्ता मकान पर पहुंचे तभी वहां मौजूद युवक भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ कर थाने भिजवा दिया। मकान की तलाशी लेने पर अंदर पशुओं की खालें तथा अन्य अवशेष मिले, जिसपर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख एसडीएम सदर सुबोध कुमार और सीओ सदर मुनीशचंद्र कई थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ता गोकशों को मुठभेड़ में घायल करने तथा उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग करने लगे। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी अनुज कुमार के नेतृत्व में डाॅक्टरों की टीम गठित कर कमरे से मिले अवशेष के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे। एक दरोगा पर कार्रवाई और गोकशों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग माने जाने के बाद शाम चार बजे कार्यकर्ता शांत हुए।
इसके बाद पुलिस फ़ोर्स की मौजूदगी में कमरे से मिले अवशेष को जेसीबी से गड्ढा खोदवा कर दबवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed