सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Dead body of newly married woman found lying on the bed, there were marks on the neck

Saharanpur: बेड पर पड़ा मिला नवविवाहिता का शव, गले पर थे निशान, ससुराल वाले घर से गायब; पांच पर FIR

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 07 Apr 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

नागल निवासी प्रीति की शादी एक साल पहले ही बड़गांव के नितिन से हुई थी। बताया गया कि नितिन शराब पीने का आदी है। शराब को लेकर हुए झगड़े में वारदात हो गई। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। 

Saharanpur: Dead body of newly married woman found lying on the bed, there were marks on the neck
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बड़गांव कस्बे में विवाहिता प्रीति (25) का शव कमरे के अंदर बेड पर पड़ा मिला। पति नितिन समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग घर से गायब थे। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी बताया जा रहा है कि शराब को लेकर दंपती के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पति ने हाथ की नस काट ली थी, तब पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है।
Trending Videos

 

नागल के पहाड़पुर निवासी प्रीति की शादी एक साल पहले बड़गांव निवासी नितिन के साथ हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। सोमवार देर शाम सूचना मिली कि प्रीति की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। जब मौके पर पहुंचे तो ससुराल के लोग घर से गायब थे और प्रीति का शव बेड पर पड़ा था। 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इस मामले में मृतका के भाई जितेंद्र ने तहरीर दी। इसमें बताया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसकी बहन की साजिश के तहत हत्या की है। पुलिस ने पति नितिन, सास, ससुर, जेठ और देवर के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद
इस पूरे मामले को लेकर दूसरा बिंदू भी उभरकर सामने आ रहा है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर शाम दंपती के बीच शराब को लेकर कुछ विवाद हुआ था। प्रीति ने नितिन की जेब से शराब का एक पाउच निकाल लिया था, जिसे लेकर दोनों में विवाद इतना बढ़ा कि पति ने घर में रखा चाकू उठाकर अपने हाथ की नस काट ली थी। प्रीति ने पति की हरकत से क्षुब्ध होकर फंदा लगा लिया था। फंदा लगाने से पहले प्रीति ने ही मायके वालो को फोन पर इसकी सूचना दी थी। उधर, पुलिस ने घटना में नामजद कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, जांच अधिकारी लाखन सिंह ने बताया कि गले पर निशान मिला है। मौके पर कोई रस्सी या चुन्नी नहीं मिली। दोनों बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed