सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Be careful when leaving your home... Route diversions will remain in place for 46 hours due to the Prime Minister and Chief Minister's visit.

Saharanpur News: संभलकर घर से निकलिए... प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे से 46 घंटे रहेगा रूट डायवर्जन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Be careful when leaving your home... Route diversions will remain in place for 46 hours due to the Prime Minister and Chief Minister's visit.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रूट डायवर्जन के लिए की गई बेरिकेडिंग।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

सहारनपुर। अगर आप सोमवार और मंगलवार को देहरादून जाना चाह रहे हैं तो यह खबर पढ़ लीजिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिहारीगढ़ में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में वीवीआईपी और आमजन के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रविवार शाम छह बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया है, जो 14 अप्रैल शाम चार बजे तक लागू रहेगा। इस अवधि में वाहनों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

n कलसिया-हर्बलपुर होकर देहरादून जाएंगी रोडवेज बसें : सहारनपुर से देहरादून जाने वाली रोडवेज बसों का रूट एक दिन बदला रहेगा। 14 अप्रैल को सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक रोडवेज बसें सहारनपुर से कलसिया, बेहट, हर्बलपुर, सैलाकुई होते हुए देहरादून जाएंगी। इसी मार्ग से वापस होगी। सहारनपुर से देहरादून बसें 80-80 फेरे लगाती हैं।
हालांकि, अभी तक परिवर्तित मार्ग का किराया नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed