{"_id":"69dbec7d5585f699080fff8a","slug":"man-arrested-for-thefts-in-several-states-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-173300-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कई राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कई राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। पुलिस ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा हरियाणा के कई शहरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दिल्ली के थाना लक्ष्मीनगर निवासी दानिश को अंबाला रोड पर हनुमान धाम के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स डोली ने बीते 9 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि जब वह घर पर नहीं थी तब चोरों ने घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण, स्मार्ट वॉच, 25 हजार की नकदी आदि सामान पर चोरी कर लिया था। पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दानिश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक 20 ग्राम का चौकोर सिक्का, एक जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी बिछुए, 4800 रुपये की नकदी, एक तमंचा तथा एक कारतूस बरामद किया है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों वसीम, अकरम तथा रिंकू के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी ने बताया कि वह लोग एक-दो दिन पहले जहां चोरी करनी होती थी वहां की रेकी करते थे। उसके बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उसने बताया कि चोरी के समय पहरेदारी करते हुए सुरक्षा के लिए तमंचा अपने पास रखता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
Trending Videos