सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Helicopter landing, VVIP fleet conducts trial run to Dat Mandir

Saharanpur News: हेलीकाॅप्टर की कराई लैंडिंग, वीवीआईपी फ्लीट ने किया डाट मंदिर तक ट्रायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Helicopter landing, VVIP fleet conducts trial run to Dat Mandir
गणेशपुर में लैंडिंग का ट्रायल करता वायु सेना का हेलीकाॅप्टर। संवाद
विज्ञापन
- अफसरों ने पुलिस और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर समझाई जिम्मेदारी
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गणेशपुर दौरे के मद्देनजर वायुसेना के हेलीकाॅप्टर ने रविवार को हेलीपैड पर सुरक्षित लैंडिंग का परीक्षण किया। एसपीजी और पुलिस के आला अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के रूट पर बरती जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की। सहारनपुर जिला मुख्यालय से डाट काली मंदिर तक वीवीआईपी फ्लीट का ट्रायल भी किया गया।
रविवार को लखनऊ से एसपीजी और इंटेलिजेंस के आला अधिकारी पहुंचे। उन्होंने डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल, एसएसपी अभिनंदन सिंह के साथ हेलीपैड, जनसभा स्थल और गणेशपुर से एलिवेटेड रोड पर डाट काली मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। गणेशपुर क्षेत्र में तीन हेलीपैड तैयार कर लिए गए हैं। वहां पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हेलीकाॅप्टर उतरने की मॉक ड्रिल और रिहर्सल भी किया गया। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेशपुर से डाट काली मंदिर तक पूरे मार्ग को विशेष रूप से सजाया गया है। एक्सप्रेसवे पर तिरंगी पट्टियां और झालरें लगाई गईं हैं, जो देशभक्ति का वातावरण बना रही हैं। शिवालिक की पहाड़ियों में एलिवेटेड रोड पर सेफ हाउस तैयार किया जा रहा है, वहीं पहाड़ियों पर आकर्षक कलाकृतियां भी उकेरी जा रही हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी डाट काली मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसभा स्थल पर कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर उन्हें जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। 13 अप्रैल को व्यापक स्तर पर एक बार फिर ब्रीफिंग और रिहर्सल आयोजित की जाएगी। इसके अलावा दून ग्रुप ऑफ कॉलेज में डी-ब्रीफिंग कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। लोकार्पण के दो दिन बाद एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली शुरू कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर डाट काली मंदिर से जुड़े महंत परिवार में खासा उत्साह है। मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के परिवार के सदस्य शुभम गोस्वामी ने बताया कि पूजा-अर्चना के लिए आचार्य प्रवीण जुयाल और पंडित विजेंद्र थपलियाल को नामित किया गया है, जो प्रधानमंत्री से विधिवत पूजा संपन्न कराएंगे।
-- तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था को तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे। इनके अलावा पुलिस विभाग के राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारी होंगे। पुलिस के अलावा पीएसी, आरएएफ की टीम भी निगरानी करेगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सहारनपुर के अलावा आसपास जिलों से पुलिस बल आ गया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में प्रदेश सरकार किसी तरह की कोताही नहीं बरत रही है और चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी निगरानी कर रही है। अफवाह या किसी तरह की भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। एंट्री ड्रोन टीम तैनात की गई है। कार्यक्रम में पूरी चौकसी बनाकर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed