सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider killed after being hit by DCM and tempo in Saharanpur, tempo overturns leaving five injured

Sahranpur: डीसीएम-टेंपो की चपेट में आया बाइक सवार, किशोर की मौत, टेंपो पलटने से दो महिलाओं समेत पांच घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Apr 2026 02:34 PM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर के नागल टपरी मार्ग पर सुभरी मेहराब के पास डीसीएम और टेंपो की चपेट में आने से 16 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया, जिससे दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए।

Bike rider killed after being hit by DCM and tempo in Saharanpur, tempo overturns leaving five injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर जिले के नागल टपरी मार्ग पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय बाइक सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब गांव सुभरी मेहराब के पास डीसीएम और टेंपो की चपेट में आने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया। वहीं टक्कर के बाद अनियंत्रित हुआ टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, जिससे उसमें सवार दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए।

Trending Videos


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर टेंपो में फंसी सवारियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM Yogi Rally Muzaffarnagar: सीएम योगी पहुंचे, जयंत सिंह भी मंच पर, मंत्री कपिल देव बोले-बदला जाए जिले का नाम

16 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत
जानकारी के अनुसार पनियाली कासिमपुर निवासी रौनक सैनी (16) बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सुभरी मेहराब के पास एक टेंपो से उसकी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी समय सामने से आ रही डीसीएम भी बाइक से टकरा गई। दोहरे टक्कर के कारण किशोर सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

टेंपो पलटने से पांच लोग घायल
हादसे के बाद टेंपो चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। टेंपो में सवार चालक इमरान (निवासी मीरपुर मोहनपुर) समेत रविंद्र वालिया, शबनम, शबीना और 8 वर्षीय फजाई घायल हो गए।

खेतों में काम कर रहे लोगों ने की मदद
घटना के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा काफी तेज टक्कर के कारण हुआ, जिससे कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed