सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Class 8 student beaten to death in clash over road encroachment and garbage dumping

Saharanpur: सहारनपुर में आठवीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, सड़क कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में सड़क कब्जे और कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में आठवीं के छात्र आहत की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया।

Saharanpur: Class 8 student beaten to death in clash over road encroachment and garbage dumping
आहत का फाइल फोटो। सरसावा की खबर का फोटो - फोटो : मनरेगा योजना में काम करते श्रमिक। फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सहारनपुर जनपद के सरसावा क्षेत्र में तितपाल उर्फ तेलीपुरा गांव में सड़क पर कब्जा करने और कूड़ा डालने पर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इसमें कक्षा आठवीं के छात्र आहत 17 की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पिता और तीन बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


तितपाल गांव निवासी आरिफ के घर के सामने गांव कुंडा निवासी नसीरू की जमीन है। रविवार को बाबर, मुकर्रम, शाकिर वहां पहुंचे। उन्होंने खेत में कूड़ा डालने पर आरिफ के घर महिलाओं से गाली-गलौज की। इसी दौरान आरिफ का बेटा आहत भी आ गया। उसने महिलाओं के साथ हो रही गाली-गालौज का विरोध किया। इसके बाद दूसरे पक्ष ने उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे सिर में अधिक चोट लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में परिजन घायल आहत को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान आहत की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार शाम आहत के शव का गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया।

सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, पुलिस ने धाराओं को बढ़ाकर मामला हत्या में दर्ज किया। मुकर्रम, बाबर, शाकिर, नसीरू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। इनमें से पुलिस ने नसीरू के बेटों बाबर, शाकिर और मुकर्रम को गिरफ्तार कर लिया है। आहत चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।

उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि नसीरू पक्ष सड़क को काटकर अपने खेत में मिला रहे थे। उसमें पेड़ लगाने के लिए गड्ढे खोद रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed