{"_id":"6980f8ab44e77cb40c0526b1","slug":"the-surge-in-activity-stemmed-from-the-option-of-using-authorized-representatives-hearings-have-been-completed-on-65000-notices-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-168524-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अधिकृत प्रतिनिधि के विकल्प से आई तेजी, 65 हजार नोटिस पर सुनवाई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अधिकृत प्रतिनिधि के विकल्प से आई तेजी, 65 हजार नोटिस पर सुनवाई पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसआईआर के तहत अनमैप्ड मतदाताओं को जारी हुए नोटिसों पर सुनवाई चल रही है। सुनवाई की अंतिम तिथि 27 फरवरी है। अधिकृत प्रतिनिधियों के विकल्प से सुनवाई में तेजी आ रही है। अभी तक करीब 65 हजार नोटिसों पर सुनवाई हो चुकी है।
जिले में 1.61 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनकी मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो पाई। अभियान के बाद इन मतदाताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही इन नोटिसों पर सुनवाई भी जारी है। नगर विधानसभा की सदर तहसील और नगर निगम में सुनवाई चल रही है। बीएलओ द्वारा दिए जा रहे नोटिस में ही सुनवाई की तारीख और समय निर्धारित है। इसके साथ ही स्थान भी नोटिस में अंकित है। सुनवाई के दौरान कौन-कौन से दस्तावेज जमा कराएं सकते हैं।
इसकी भी जानकारी शामिल है। पहले तो नोटिस में अंकित वोटर को ही सुनवाई में उपस्थित होना था, लेकिन इसके बाद इसमें बदलाव किया गया है। अब वोटर के स्थान पर उसका अधिकृत प्रतिनिधि वोटर के हस्ताक्षर या अंगूठा लगे पत्र के साथ सुनवाई में शामिल हो सकता है। सुनवाई के लिए आए हामिद ने बताया कि वह अपने भाई के स्थान पर सुनवाई के लिए आए हैं। उन्हें अनमैप्ड की श्रेणी में रखा गया था। इसी तरह विजय भी अपने बच्चे के स्थान पर सुनवाई के लिए सदर तहसील पहुंचे।
- छह जनवरी 2026 को 22.10 लाख मतदाता
छह जनवरी 2026 को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के तहत सातों विधानसभा सीटों पर 22.10 लाख मतदाता पंजीकृत है। 27 अक्तूबर 2025 को इन विधानसभाओं सीटों पर 26.42 लाख मतदाता पंजीकृत थे। अभियान के बाद एएसडी लिस्ट में 4.32 लाख मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटाए गए हैं।
-
अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही इन नोटिसों पर सुनवाई भी जारी है। सुनवाई समय से पूरी हो सके, इसके लिए अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
- संतोष बहादुर सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नगर विधानसभा
Trending Videos