सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Five arrested in masked theft at diamond showroom, jewellery worth ₹3 crore recovered

Saharanpur: डायमंड शोरूम में मास्क लगाकर की चोरी, पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 03 Feb 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर के कैरटलेन डायमंड शोरूम में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मास्क लगाकर वारदात करने वाले पांच आरोपियों से तीन करोड़ के आभूषण और नकदी बरामद हुई।

Saharanpur: Five arrested in masked theft at diamond showroom, jewellery worth ₹3 crore recovered
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड पर टाटा कंपनी के डायमंड शोरूम में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। इस पूरी घटना को एक चोर मास्क लगाकर अंजाम दिया था। कबाड़ी के वेश में रैकी की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से तीन करोड़ के हीरे-सोने के आभूषण व 45 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। 

Trending Videos


एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि 22 जनवरी की रात दिल्ली रोड पर टाटा कंपनी के कैरटलेन डायमंड शोरूम में चोरी हुई थी। शोरूम के स्टोर मैनेजर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चोर शोरूम की दीवार काटकर अंदर घुसा था और कीमती आभूषण व नकदी चोरी कर ली थी। इस घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीम का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर में एसआईआर ड्यूटी में लगे बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत, सिंचाई विभाग में थे वरिष्ठ सहायक

मंगलवार को पुलिस ने रेलवे की छोटी लाइन के पास से इरशाद उर्फ काला, दिलशाद सलमा, सीमा निवासी सैतान चौक कलियर रुड़की और काली निवासी बांजारों का मोहल्ला भगवानपुर को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से नौ नेकलेश, 67 ब्रेसलेट, 17 मंगलसूत्र, 32 जोड़े ईयर रिंग, दो गले के सेट, 18 पेंडेंट, तीन चार्मस, 90 अंगूठी, 32 चैन, 11 चूड़ी, 40 पीस सोने के आभूषण और 45 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। इनकी कीमत करीब तीन करोड़ बताई जा रही है। 

पहले भी चोरी की घटनाओं को दे चुका अंजाम, 27 प्राथमिकी दर्ज
पूछताछ में मुख्य आरोपी इरशाद उर्फ काला ने पूछताछ में बताया कि पेशेवर चोर है और पहले भी कई चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है। उसने करीब एक महीने तक शोरूम की रेकी की थी और मौसम खराब होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

चोरी के आभूषणों को अन्य राज्यों में बेचने में उसके परिजन सहयोग करते थे। इरशाद उर्फ काला और काली के खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 27 प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस पहचान न सके, इसलिए मुंह पर मास्क लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed