{"_id":"6a0a16265417995776045d94","slug":"an-fir-was-registered-nine-days-after-the-complaint-of-the-scheduled-caste-party-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-175672-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालवाला प्रकरण: अनुसूचित जाति पक्ष की तहरीर पर नौ दिन बाद दर्ज हुई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालवाला प्रकरण: अनुसूचित जाति पक्ष की तहरीर पर नौ दिन बाद दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-10 नामजद 25 के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। लालवाला गांव में भूमि स्वामित्व को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने नौ दिन बाद अनुसूचित जाति की और से प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें दस नामजद सहित 25 को आरोपी बनाया गया है।
अनुसूचित जाति के नीरज की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि तहेरा भाई नरेश चक संख्या 2125 पर काबिज चला आ रहा है। आरोप है कि गांव में राजपूत समाज का मिंटू उर्फ रविंद्र राणा जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहता है, पूर्व में भी वह कई बार कब्जे का प्रयास कर चुका है। नीरज ने तहरीर में आरोप लगाया कि नौ मई को रविंद्र साथियों के साथ जमीन पर कब्जा करने पहुंचा। विरोध करने पर उनके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की गई। इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद उन्होंने पथराव किया। जिसमें परिवार के सुरेंद्र, राजकुमार, आकाश, कलावती, सुषमा, सविता, शिब्बो, मांगी और योगेश घायल हो गए थे।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मिंटू उर्फ रविंद्र राणा, बेटे मयंक, दिव्यम समेत शेखर, सागर सोलंकी, मुकुल, सिद्धार्थ, जॉनी, धर्मवीर और मोनू समेत 25 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। बता दें, कि पुलिस ने पहले राजपूत पक्ष के रविंद्र की तहरीर पर अनुसूचित जाति के 21 नामजद सहित 71 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें पांच लोग गिरफ्तार कर जेल भी भेजे जा चुके हैं।