{"_id":"6a0a1943692d4649d20a2408","slug":"sanitation-workers-protested-with-brooms-in-their-hands-strike-to-begin-today-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-175618-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सफाईकर्मियों ने हाथों में झाडू लेकर किया प्रदर्शन, आज से होगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सफाईकर्मियों ने हाथों में झाडू लेकर किया प्रदर्शन, आज से होगी हड़ताल
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त कार्यालय पर झाडू लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी व यूनियन के पदाधिकारी।
- फोटो : विकास भवन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-नगर निगम बोर्ड द्वारा 58 वार्डों की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में देने का कर रहे हैं विरोध
-तीन दिन से निगम में टेंट लगाकर दे रहे धरना, मांग न माने जाने पर लिया हड़ताल का निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में देने के विरोध में रविवार को सफाईकर्मी हाथों में झाड़ू लेकर निगम पहुंचे। उन्होंने अपर नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही सोमवार से सफाई कार्य ठप कर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।
नगर निगम 70 में से 58 वार्डों की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में देने की तैयारी में है। कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रस्ताव पास करा लिया गया है, जो बोर्ड में रखने की तैयारी है। बोर्ड में पास होते ही यह लागू हो जाएगा। उधर, सफाई कर्मचारियों के सभी संगठन निजीकरण के विरोध में हैं, जो तीन दिन से लगातार नगर निगम में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार के अवकाश के बावजूद सफाईकर्मी नगर निगम पहुंचे और हाथों में झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनी आजाद ने कहा कि निजीकरण का विरोध केवल सहारनपुर नहीं, बल्कि कानपुर और गाजियाबाद में भी विरोध हो रहा है। सफाई कर्मचारी लगातार विरोध कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों को इसकी परवाह नहीं है। इस प्रकार की अनदेखी से सफाईकर्मियों में रोष बढ़ रहा है। कोई भी अधिकारी सफाईकर्मियों की सुनने को तैयार नहीं है, जिसकी वजह से समस्या बनी हुई है। आने वाले चुनाव में सत्ताधारी दल को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि निजीकरण के विरोध में सभी संगठनों ने सोमवार से हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान धीरज आजाद, सोमपाल, अमन कुमार, अनुज बहौत, दीपक बिरला, लक्ष्मण सिंह, अशोक तेश्वर, बिट्टू वाल्मीकि, विक्की आदि रहे।