{"_id":"6a0a189a200ac7a75c0b120e","slug":"drug-markets-to-be-closed-on-may-20-chemists-to-protest-online-sales-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-175648-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 20 मई को दवा बाजार बंद, ऑनलाइन बिक्री के विरोध में उतरेंगे केमिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 20 मई को दवा बाजार बंद, ऑनलाइन बिक्री के विरोध में उतरेंगे केमिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर 20 मई को जिलेभर के दवा व्यापारी दुकान बंद रखेंगे। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री की मौजूदा व्यवस्था अनियंत्रित है।
एसोसिएशन महासचिव प्रदीप लूथरा, कोषाध्यक्ष हरीश सड़ाना और रिटेल चेयरमैन जोधबीर सिंह बन्नी ने संयुक्त रूप से बताया कि बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की बिक्री, मरीजों को उचित काउंसलिंग न मिलना, दवाओं के दुरुपयोग और नकली दवाओं की आपूर्ति जैसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दवा कोई सामान्य उत्पाद नहीं, बल्कि जीवन रक्षक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
पदाधिकारियों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण और स्पष्ट नीति बनाने की मांग की। उन्होंने बताया कि 20 मई को किशनपुरा दवा मार्केट में धरना दिया जाएगा। दोपहर एक बजे जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के नाम ज्ञापन भेजेंगे। इस दौरान एसके ठकराल, एसपी सिंह, प्रवीण गुप्ता, लवकेश अनेजा, विकास मदान, हरीश रल्हन, अखिलेश मित्तल और मनोज कुमार आदि रहे।