सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ankita Bhandari case should be investigated under the supervision of a Supreme Court judge: Harish Rawat

सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में हो अंकिता भंडारी प्रकरण की जांच : हरीश रावत

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 20 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ankita Bhandari case should be investigated under the supervision of a Supreme Court judge: Harish Rawat
विज्ञापन
छुटमलपुर(सहारनपुर)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कानून का राज पटरी से उतर गया है। भूमाफिया, खनन माफिया हावी हैं और बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में कराई जाए।
Trending Videos


कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हरीश रावत कुरुक्षेत्र से देहरादून लौटते वक्त छुटमलपुर में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा एडवोकेट के निवास पर रुके थे। अपने स्वागत के बाद हरीश रावत ने कहा कि उधम सिंह नगर में किसान सरदार सुखवंत सिंह की आत्महत्या में शामिल दोषी वहां के एसएसपी सहित सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के साथ ही प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए। ऐसा न होने पर कांग्रेस पार्टी सदन से सड़क तक आंदोलन जारी रखेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। जंगली जानवरों के हमले बड़ी संख्या में बढ़ रहे हैं। सरकार राहत और बचाव के लिए उचित व्यवस्था करे। कर्मचारी, युवा, किसान के हित में सरकार ने कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों में जहां दूसरे दलों से कांग्रेस का गठबंधन है वह जारी रहेगा। उसकी समीक्षा की जा सकती है कुछ सीटें घटाई या बढ़ाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अच्छे परिणाम सभी के सामने हैं। इससे पहले यहां पहुंचने पर अब्दुल हसीब मलिक, मनोज चौधरी, प्रधान फरमान मलिक, प्रधान नासिर अली, परवीन ठेकेदार, याहिया मलिक, राव यूसुफ, कारी आबिद, अज़ीम मलिक, हाजी छोटा, महबूब तलहेड़ी आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed