सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Teen Student Dies After Violent Clash Over Garbage Dispute in Sarasawa

Saharanpur: कूड़ा डालने के विवाद में खूनी संघर्ष, 10वीं के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 02 Feb 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के गांव तितपाल में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों से घायल 10वीं के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Saharanpur: Teen Student Dies After Violent Clash Over Garbage Dispute in Sarasawa
मृतक का फाइल फोटो व परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सहारनपुर जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र के गांव तितपाल में कूड़ा डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार गांव निवासी आरिफ के घर के सामने कुंडा निवासी नसीरु की जमीन स्थित है। रविवार को बाबर, मुकर्रम और शाकिर अपनी जमीन पर पहुंचे थे, जहां कूड़ा डालने को लेकर आरिफ के परिजनों से उनका विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather Update: 15 दिन बाद लौटा घना कोहरा, बारिश और ओलों से बढ़ी ठिठुरन, हाईवे पर थमी रफ्तार

लाठी-डंडों से हमला, छात्र गंभीर रूप से घायल
कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान आरिफ का 17 वर्षीय बेटा आहत, जो कक्षा 10 का छात्र था, गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, मुकदमे की तैयारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed