सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ashok had been depressed since his father's death, and doctors had warned about his condition.

Saharanpur News: पिता की मौत के बाद से अवसाद में थे अशोक, डॉक्टरों ने किया था सजग

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 22 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ashok had been depressed since his father's death, and doctors had warned about his condition.
विज्ञापन
नकुड़। करीब एक साल पहले संग्रह अमीन अशोक राठी ने जब अपने पूरे परिवार को नींद की गोलियां दे दी थीं, तब उपचार कर रहे डॉक्टरों ने उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए परिवार को सतर्क रहने के लिए कहा था। हालांकि परिवार को जरा भी आभास नहीं था कि अशोक यह कदम उठा सकता है। यह भी सामने आया कि पिता की मौत के बाद अशोक करीब चार साल पहले अपने पिता की मौत के बाद से अवसाद में चला गया था।
Trending Videos

इस घटनाक्रम के बाद खारीबांस गांव में पहुंचे बड़े बहनोई जयवीर सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे अशोक की क्या मजबूरी रही होगी यह समझ से परे है। आशंका यही है कि अशोक ने मानसिक अवसाद में इस घटना को अंजाम दिया है। बताया कि वह गत रविवार को अशोक के घर गए थे, वहां पर एक फरवरी को होने वाले नए मकान के मुहूर्त की तैयारी चल रही थी। पूरा परिवार खुश था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद अशोक भी बाजार से सामान खरीदारी में लगा हुआ था। जयवीर ने बताया कि परिवार में किसी तरह का कोई विवाद भी सामने नहीं आया था। उन्होंने बताया कि पिता की मौत के बाद से ही अशोक मानसिक तनाव में जरूर रहता था और पूर्व में भी वह पूरे परिवार को मुश्किल में डाल चुका था।
वह परिवार के साथ गांव में बसना चाहता था। जयवीर के अनुसार अशोक ने अवसाद के कारण पहले भी परिवार को खत्म करने की कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हुआ था। उसका चंडीगढ़ में इलाज भी चल रहा था।
वहीं से दवाई लेकर आता था। बताया कि डॉक्टरों ने भी परिवार को अशोक से बचकर रहने की सलाह दी थी। गांव में चर्चा यह भी थी कि अशोक कई बार पहले कह चुका था कि वह अपने पूर परिवार को खत्म करेगा। उसने अपने इस कथन को सत्य कर दिया और पूरे परिवार की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed