सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   bar news

Saharanpur News: अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह के मुकाबले शेर सिंह

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
bar news
बिजनौर में बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मीटिंग करते अ​धिवक्ता। स्रोत अ​धिवक्ता
विज्ञापन
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह और शेर सिंह के बीच मुकाबला रह गया है। दरअसल इस पद के तीसरे उम्मीदवार अभय सिंह ने सोमवार की दोपहर चुनाव से किनारा कर लिया और शेर सिंह को अपना समर्थन दे दिया। देर शाम तक उम्मीदवार और उनके समर्थक वकीलों से संपर्क कर अपने अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते नजर आए।
Trending Videos

जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी बिजनौर के वार्षिक चुनाव में 31 मार्च को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। सोमवार को एल्डर्स कमेटी ने मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मतदान के लिए जिला बार के सभी सदस्यों को अपना रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र तथा सीओपी प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन चंद्रवीर सिंह गहलौत ने बताया कि सभी सदस्यों को मतदान के लिए अपना पंजीकरण प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार की दोपहर तक अध्यक्ष पद शेर सिंह, राजेंद्र सिंह एडवोकेट और अभय सिंह उर्फ हैप्पी चुनाव मैदान थे लेकिन दोपहर बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभय सिंह उर्फ हैप्पी ने चुनाव से किनारा कर लिया और अपना समर्थन शेर सिंह को दे दिया। इसके बाद राजेंद्र सिंह और शेर सिंह के बीच ही अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला होगा। उधर महासचिव पद पर कोमल सिंह, मनोज सेठी, तेज सिंह सैनी व गुलसिताब गुल अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार चौहान, करतार सिंह, इसरार, राजा व छत्रपाल सिंह सैनी चुनाव मैदान में डटे हुए हुए हैं।
कनिष्क उपाध्यक्ष पद पर तुषार चौधरी व विकास नारायण यादव के बीच चुनाव है। वहीं संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद पर मोहित मलिक और शाहबाज अहमद एडवोकेट के बीच मुकाबला होगा। संयुक्त सचिव सांस्कृतिक पद पर वंदना आजाद और पूजा के बीच मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित पद पर कविता चौधरी, शबाना व प्रीति चौहान चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed