सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP leader's brother killed, two injured in vehicle collision

Saharanpur News: वाहन की टक्कर से भाजपा नेता के भाई की मौत, दो घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's brother killed, two injured in vehicle collision
मृतक संजय शर्मा का फाइल फोटो
विज्ञापन
- रविवार देर रात थाना सदर बाजार क्षेत्र में पेपर मिल रोड पर हुआ हादसा
Trending Videos

- घायलों में एक की हालत गंभीर, देर रात स्कूटी से घर लौट रहे थे तीनों
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में पेपर मिल रोड पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें हिम्मत नगर कॉलोनी निवासी भाजपा नेता राजेश शर्मा के भाई संजय शर्मा (45) की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। इनमें से एक हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा रविवार देर रात पेपर मिल रोड पर विश्वकर्मा चौक के पास हुआ। संजय शर्मा, उसके साथी मोनू पंडित और पिंटू स्कूटी से घर जा रहे थे। विश्वकर्मा चौक से पेपर मिल रोड की तरफ बढ़े तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों स्कूटी से दूर जा गिरे। पता लगने ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंची। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने संजय शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोनू पंडित व पिंटू को भर्ती कर इलाज शुरू किया। इनमें से मोनू पंडित को हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के आने से पहले वाहन चालक मौके से भाग गया था। संजय शर्मा भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक राजेश शर्मा के भाई थे। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। संजय शर्मा प्रॉपर्टी का काम करते थे। बड़ी बेटी नंदनी और बेटा स्वास्तिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed