{"_id":"69b074e08b71d29f7108a7c3","slug":"first-consignment-of-hpv-arrived-10710-doses-received-vaccination-will-start-today-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-171012-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एचपीवी की पहली खेप पहुंची, मिली 10,710 डोज, आज से होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एचपीवी की पहली खेप पहुंची, मिली 10,710 डोज, आज से होगा टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए जिले में वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है। मेरठ से स्वास्थ्य विभाग को पहली खेप में 10,710 डोज मिली हैं। बुधवार यानी आज से 14-15 साल की किशोरयों का टीकाकरण शुरू होगा। स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) की रोकथाम के सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। अब इस गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए लगने वाला महंगा टीका किशोरियों को निशुल्क लगेगा। इसके लिए शासन ने पहली खेप में 10,710 शीशी भेजी हैं। प्रशिक्षित कर्मी ही किशोरियों को टीका लगाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार यानी आज जिला महिला अस्पताल में अभियान के तहत 14-15 साल आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन की डोज दी जाएगी। यह टीका गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की रोकथाम में बेहद प्रभावी माना जाता है।
Trending Videos