{"_id":"69b0f656bcda0428910ff97a","slug":"dense-fog-in-chaitra-temperature-drops-by-5-c-in-saharanpur-visibility-falls-to-50-meters-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र में घना कोहरा: सहारनपुर में पारा 5 डिग्री गिरा, दृश्यता 50 मीटर तक सिमटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र में घना कोहरा: सहारनपुर में पारा 5 डिग्री गिरा, दृश्यता 50 मीटर तक सिमटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार
सहारनपुर में चैत्र महीने के बावजूद बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और देहात क्षेत्रों में दृश्यता 40 से 50 मीटर तक सिमट गई।
कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सहारनपुर में चैत्र महीने के दौरान भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। बुधवार सुबह जिले में घना कोहरा छा गया, जिससे लोगों को सर्दी जैसे हालात का सामना करना पड़ा।
Trending Videos
तापमान में 5 डिग्री की गिरावट
मौसम में अचानक बदलाव के चलते तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे सुबह के समय ठंडक बढ़ गई और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दृश्यता 40 से 50 मीटर तक रही
घने कोहरे के कारण खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम हो गई। कई जगहों पर विजिबिलिटी केवल 40 से 50 मीटर तक रह गई, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह 10 बजे तक नहीं निकली धूप
कोहरे की वजह से सुबह करीब 10 बजे तक भी सूरज नहीं निकल सका। देर तक आसमान में धुंध छाई रही, जिससे दिन की शुरुआत भी ठंडे माहौल में हुई।