सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Conspiracy to Usurp Property by Fabricating a Forged Will; FIR Registered Against Three Individuals

Saharanpur News: फर्जी वसीयतनामा बनाकर संपत्ति हड़पने की साजिश, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to Usurp Property by Fabricating a Forged Will; FIR Registered Against Three Individuals
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट के गांव कुतुबपुर भूखड़ी निवासी सुखपाल ने फर्जी वसीयतनामा बनाकर संपत्ति हड़पने का तीन लोगों पर आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली मंडी पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

पीड़ित सुखपाल ने तहरीर देकर बताया कि भाई प्रकाश चंद्र चकबंदी विभाग में मुख्य अनुलेखक पद पर कार्यरत थे। उनका सात मई 2025 को निधन हो गया था। उनकी पत्नी उर्मिला का भी पूर्व में 14 मार्च 2024 को निधन हो चुका था। दंपती की कोई संतान नहीं थी, जिसके बाद संपत्ति का वारिस सुखपाल और उनका भतीजा नाथीराम बने। आरोप है कि उर्मिला के भतीजे अनिल कुमार ने अन्य आरोपियों लता शर्मा और जयराम बंसल के साथ मिलकर तीन अगस्त 2003 की एक फर्जी वसीयत तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वसीयत के आधार पर वारिसान प्रमाण पत्र भी बनवा लिया गया, जिसे बाद में जिलाधिकारी द्वारा 24 जनवरी 2026 को निरस्त कर दिया गया। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश रची गई। इस मामले की शिकायत कोतवाली मंडी में की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अनिल कुमार, लता शर्मा और जयराम बंसल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed