सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   court news

Saharanpur News: लाठी डंडों से हमला करने में दो भाइयों को तीन साल की सजा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
court news
विज्ञापन
बिजनौर। दुकानदार और उसके बेटों पर लाठी डंडों से हमला और मारपीट करने के मामले में अदालत ने अभियुक्त अंकुर और संजय को दोषी पाया है। जिन्हें तीन साल के कारावास और 40-40 हजार रुपए के अर्थ दंड की सजा सुनाई है।
Trending Videos

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र राजपूत ने बताया कि थाना नजीबाबाद में 26 जून 2023 को अतुल बंसल निवासी मोहल्ला वाहिद नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें अतुल बंसल ने कहा कि उसकी दुकान कल्लूगंज और गोदाम गोल्डन मार्केट नजीबाबाद में है 26 जून की दोपहर 1:00 बजे वह अपने दो बेटों के साथ गोदाम से माल निकाल कर आ रहे थे। उनकी रिक्शा संजय पुत्र सुरेंद्र की दुकान के सामने पहुंची तो वहां अवरोध हुआ। जिस पर उन्होंने कहा कि अपना सामान पीछे कर लो ताकि रिक्शा निकल जाए। इसी बात पर संजय और उसका भाई अंकुर आग बबूला हो गए। जिन्होंने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट की। जिसमें उनके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस की सुनवाई करने के बाद अदालत ने दोषी पाते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed