सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cow Smuggler Carrying 1 Lakh Reward Killed in Encounter; Two Policemen Injured

Saharanpur News: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी गोकश ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cow Smuggler Carrying 1 Lakh Reward Killed in Encounter; Two Policemen Injured
विज्ञापन
सहारनपुर/मिर्जापुर। पुलिस ने बुधवार की शाम मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी गोकश फतेहपुर थाना क्षेत्र निवासी शहजाद (40) को मार गिराया। बदमाश की गोली से दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। शहजाद पर अलग-अलग थानों में गोकशी, गैंगस्टर और हत्या के प्रयास सहित 44 प्राथमिकी दर्ज है। वह फरवरी से फरार चल रहा था।
Trending Videos

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि मिर्जापुर व फतेहपुर पुलिस को गोकश शहजाद निवासी गंदवेड़ा की लोकेशन मिली थी। शहजाद उत्तराखंड के विकासनगर की तरफ से अपने साथी के साथ आ रहा था। पुलिस ने गांव शेरपुर पैलो के पास घेराबंदी करते हुए शहजाद और उसके साथी को रुकने का इशारा किया। दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शहजाद के सीने में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सिपाही सोमेंद्र व कुलदीप के बाजू में गोली लग गई। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने शहजाद को मृत घोषित कर दिया। मौके से एक पिस्टल मिली है। शहजाद का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस का कहना है कि शहजाद हिस्ट्रीशीटर था और लंबे समय से गोकश में संलिप्त था। वह बेहट, नागल थाने में गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। इसके अलावा फतेहपुर व नागल मुठभेड़ में भी वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed