सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   crime news

Saharanpur News: हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
रेहड़। उत्तराखंड के काशीपुर में लगने वाले चैती मेले से लौट रहे बाइक सवार गांव बादीगढ़ निवासी गजेंद्र (30) पुत्र न्यादर सिंह की सड़क दुर्घटना के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।
Trending Videos


न्यादर सिंह सैनी ने बताया कि शनिवार रात नौ उनका पुत्र गजेंद्र अपनी पत्नी कौशल तथा साली रीना के साथ मेले में गया था। रविवार सुबह पांच बजे वापस आते समय कलियावाला मोड़ थाना जसपुर उत्तराखंड में किसी वाहन से बचने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में गजेंद्र गंभीर घायल हो गया, जबकि दोनों महिलाओं को भी चोट आई। पीछे ट्रैक्टर ट्रॉली से आ रहे बादीगढ़ के ग्रामीणों ने घायलों को पहचान कर परिजनों को सूचना देकर तीनों को जसपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गजेंद्र को काशीपुर के निजी अस्पताल में ले गए। वहां से उसे एम्स ऋषिकेश ले जा रहे थे। हरिद्वार के समीप गजेंद्र की मौत हो गई। गजेंद्र के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। वह गन्ने के रस का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। हादसे से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed