सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   crime news

Saharanpur News: होटल में फायरिंग, कर्मी से मारपीट

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime news
देवबंद होटल में फायरिंग से टूटे शीशे। संवाद
विज्ञापन
देवबंद। स्टेट हाईवे स्थित वीआईपी रोज होटल पर रविवार अलसुबह बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई। होटल कर्मचारियों ने कमरों में छिपकर जान बचाई। गोलियां लगने से होटल के शीशे भी चकनाचूर हो गए।
Trending Videos


तड़के करीब चार बजे बाइकों पर सवार होकर कुछ युवक होटल वीआईपी रोज पहुंचे थे। उन्होंने रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारी से किराये पर कमरा मांगा। इसके लिए एक युवक ने आईडी दी, अन्य युवकों की आईडी मांगने पर वह गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी भी आ गए, जिन्होंने मारपीट का विरोध किया। इससे गुस्साए युवकों ने वहां रखे लैपटॉप सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं युवकों ने बाहर खड़े होकर होटल पर करीब पांच-छह राउंड फायरिंग की। इससे वहां लगे शीशे चकनाचूर हो गए, जबकि कर्मचारियों ने कमरों में घुसकर जान बचाई। बताया गया है कि फायरिंग के करीब एक घंटा बाद तक आरोपी युवक वहीं खड़े रहे। बाद में पुलिस मौके पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। होटल मालिक विपिन कुमार की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। वहीं, पुलिस का कहना है फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

गैंग से जुड़े हैं फायरिंग के आरोपी

जिन आरोपियों ने होटल पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया, उसमें क्षेत्र के ही एक गांव के रहने वाले युवक शामिल हैं, जो एक गैंग चलाते हैं, जबकि इसमें एक आरोपी हरियाणा का बताया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed