सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Diamond showroom employees questioned, former employees also under scrutiny.

Saharanpur News: डायमंड शोरूम कर्मचारियों से पूछताछ, पुराने भी रडार पर

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 25 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Diamond showroom employees questioned, former employees also under scrutiny.
विज्ञापन
सहारनपुर। बृहस्पतिवार रात टाटा कंपनी के डायमंड शोरूम में हुई चोरी मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने शोरूम के वर्तमान कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके साथ ही पूर्व में काम कर चुके कर्मचारियों से भी पूछताछ होगी। वह भी पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस की पांच टीमें सीसीटीवी के जरिए आरोपियों का रूट ट्रैक कर रही हैं।
Trending Videos

दिल्ली रोड पर टाटा कंपनी के कैरटलेन डायमंड शोरूम में चोरों ने छत के रास्ते घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर सीढि़यों का दरवाजा तोड़कर नीचे उतरे थे। शोरूम से करीब 250 ग्राम सोना और 1.29 लाख रुपये की नकदी समेट ले गए थे। घटना के बाद से पुलिस की चकरघिन्नी बनी हुई है। खुलासे के लिए पांच टीमें लगी हुई, जो अलग-अलग बिंदु पर जांच कर रही है। शनिवार को पुलिस ने शोरूम के कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की, ताकि बयान में विरोधाभ्यास होने से कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस उन कर्मचारियों से भी पूछताछ करेंगी, जो पूर्व में शोरूम पर काम कर चुके हैं। उनका पता और मोबाइल नंबर लिए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि चोर घटना करने के बाद किसी तरफ गए थे। दिल्ली रोड की तरफ भागे या फिर कोर्ट रोड। दोनों तरफ के सीसीटीवी खंगाले गए। हालांकि, अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला।
--------
-- करीबी भी हो सकते हैं आरोपी
घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। घटना में करीबी भी शामिल हो सकते हैं। चोरी करते समय शोरूम का सायरन बंद था। इसके साथ सीसीटीवी भी बंद कर दिए थे। पूरी प्लानिंग के साथ चोर शोरूम तक पहुंचे। छत पर सीढ़ी भी लगी थी। इससे पुलिस का शक और गहराता जा रहा है।
-------
-- मिशन कंपाउंड में हुई थी 40 लाख की चोरी, नहीं लगा पता
27 जुलाई 2024 को थाना सदर बाजार क्षेत्र की पॉश कॉलोनी मिशन कंपाउंड में ऑक्सीजन सिलिंडर कारोबारी विजय मोदी के घर 40 लाख रुपये की चोरी हुई थी। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी में चोर कैद हुआ था, लेकिन पुलिस आज तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसलिए पुलिस की पूर्व में हुई बड़ी चोरी की बड़ी घटनाओं के आरोपियों पर भी नजर है। इनमें किसकी गिरफ्तारी हुई और कौन अभी पुलिस पकड़ से दूर है।
-------
पुलिस की पांच टीमें लगी हुई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

- मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed