सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Do not ignore menstrual problems: Dr. Deepika

माहवारी की समस्याओं को नजरअंदाज न करें : डॉ. दीपिका

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 25 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Do not ignore menstrual problems: Dr. Deepika
डॉ. दीपिका सिंह। हैलो डॉक्टर।
विज्ञापन
सहारनपुर। आधुनिक जीवनशैली में बीमारी की अनदेखा करना आगे चलकर बीमारी को गंभीर बना देता है। बीमारी को लेकर शर्म महसूस करने में इलाज नहीं लेना बड़ी समस्या है। लड़कियों व महिलाओं को अपनी बीमारी छिपाने के बजाय उसे डॉक्टर या मां से साझा करना चाहिए। देखने में आता है कि महिला इलाज के लिए डॉक्टर के पास तब पहुंचती है, जब बीमारी गंभीर हो चुकी होती है।
Trending Videos

ऐसे में रुपये और शरीर दोनों की हानि होती है। शनिवार को अमर उजाला कार्यालय में हैलो डॉक्टर कार्यक्रम के तहत जिला महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका सिंह ने महिलाओं को फोन पर चिकित्सा सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : काफी समय से नाभी के नीचे दर्द रहता है। ऐसे में क्या करना चाहिए। (रीना देवी, छुटमलपुर) जवाब : इसमें बिना देरी किए अल्ट्रासाउंड कराएं। महिला अस्पताल में निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। जांच के बाद ही इलाज शुरू करें।
सवाल : मेरी उम्र 60 साल है। काफी दिनों से यूरिन की समस्या बनी हुई है। (अंजली शर्मा, माधोनगर) जवाब : सबसे पहले यूरिन की जांच करानी चाहिए। पानी ज्यादा पीना है। व्यायाम करें। पेट की चर्बी कम करें। 21 दिन एंटीबायोटिक का कोर्स कर सकती हैं।
सवाल : सर्वाइकल की समस्या है, क्या करना चाहिए। (सरोज, गुरुद्वारा रोड)
जवाब : तकिया लगाना छोड़ दीजिए। मोबाइल या अन्य कोई काम झुककर न करें। तब भी आराम नहीं मिलता है तो हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।
सवाल : माहवारी कम-ज्यादा हो रही है। रसोली भी है। (परमजीत कौर, नानौता) जवाब : कई बार यह समस्या इंफेक्शन की वजह से हो जाती है। महिला अस्पताल की ओपीडी में दिखाएं। इसके साथ ही डॉक्टर की सलाह पर अल्ट्रासाउंड भी कराएं।
सवाल : नियमित माहवारी नहीं हो रही है। (सपना, शिमलाना)
जवाब : किसी तरह का संक्रमण हो सकता है। ऐसे में अल्ट्रासाउंड जरूर करा लें। यह सुविधा महिला अस्पताल में निशुल्क है। कुछ कोर्स है, उसे पूरा करें। इससे राहत मिलेगी।
सवाल : एक साल से माहवारी की समस्या अधिक हो रही है। (बीना सैनी, छुटमलपुर) जवाब : कई बार माहवारी आने में समय लगता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। एंटीबायोटिक का कोर्स है, उसे शुरू करें। अल्ट्रासाउंड भी कराएं।
सवाल : मेरी बेटी को माहवारी कम-ज्यादा हो रही है। (पूनम, शिमलाना) जवाब : नियमित खानपान पर विशेष ध्यान रखें। कैल्शियम की कमी न होने दें। जींस न पहनाएं। सूती कपड़े पहने। साफ-सफाई का ध्यान रखें। 15 दिन का एंटीबायोटिक कोर्स भी शुरू कर सकते हैं।
सवाल : मेरे कूल्हे में काफी दिनों से दर्द रहता है। (बबीता, बड़गांव) जवाब : रोज एक गिलास दूध जरूर पीएं। कैल्शियम की दवा लें। विटामिन डी के लिए रोज 12 से एक बजे के बीच धूप लें। हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखा सकती हैं।
सवाल : कमर में दर्द की शिकायत रहती है। (पिंकी, शिमलाना) जवाब : 40 से 45 पार की उम्र में कैल्शियम की कमी हो जाती है। ऐसे में दूध और कैल्शियम की दवा लें। इसके साथ ही जांच भी कराएं।
सवाल : महावारी ओवरड्यू हो गई थी। क्या करूं। (मंशा, मदनपुरी कॉलोनी)
जवाब : सबसे पहले यूरिन की जांच कराएं। महिला अस्पताल में आकर अल्ट्रासाउंड कराएं। चिकित्सक को दिखाने के बाद इलाज शुरू करें।
सवाल : नींद ज्यादा आ रही है। ऐसे में क्या करें। (मंजू, दल्हेड़ी) जवाब : सबसे पहले थायराइड व शुगर की जांच कराएं। मानसिक रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। उन्हीं से अपनी समस्या को साझा करें।
सवाल : पथरी का दर्द हो रहा है। माहवारी कम आ रही। (सोनिया, ठोल्ला) जवाब : सबसे पहले अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराए। इसके बाद जिला महिला अस्पताल में चिकित्सक का दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed