सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Double engine government is working for the welfare of the deprived: Aseem Arun

वंचितों का कल्याण कर रही डबल इंजन सरकार : असीम अरुण

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Double engine government is working for the welfare of the deprived: Aseem Arun
नकुड़ के गांव बाधी में कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री असीम अरुण। संवाद
विज्ञापन
- बाधी में 1.5 करोड़ से संत रविदास मंदिर सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नकुड़। प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी जाति और पंथ के लोगों को समानता के भाव के साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भाजपा की डबल इंजन सरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान के अनुरूप दलितों, पिछड़ों और वंचितों के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है।

गांव बाधी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री असीम अरुण ने करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले संत शिरोमणि रविदास मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक विधानसभा में महापुरुषों के मंदिरों और मूर्तियों के सुंदरीकरण के लिए एक-एक करोड़ रुपये की विशेष धनराशि आवंटित की है। इसके तहत मूर्तियों के आसपास बाउंड्री वॉल, छतरी, टाइल्स और वृक्षारोपण जैसे कार्य कराए जा रहे हैं। कहा कि पिछली सरकारों ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य और जंगलराज में तब्दील कर दिया था, लेकिन आज रिकॉर्ड विकास योजनाओं और चाक-चौबंद कानून व्यवस्था के दम पर उत्तर प्रदेश देश में विकास के पहले पायदान पर खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं और व्यापारी पूरी तरह सुरक्षित हैं और गुंडागर्दी का खात्मा हो चुका है। विधायक मुकेश चौधरी ने नकुड़ विधानसभा में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों का ब्योरा देते हुए कहा कि सड़कों, तालाबों और स्कूलों के कायाकल्प पर रिकॉर्ड बजट खर्च किया गया है। बाधी के बाद मंत्री असीम अरुण गांव चंद्रपाल खेड़ी पहुंचे, जहां घुमंतू समाज द्वारा उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा, ब्लाॅक प्रमुख सुभाष चौधरी, पवन सिंह राठौर, प्रधान प्रतिनिधि मदन लाल, डॉ. गंगाशरण, संजय सढौली आदि रहे।

नकुड़ के गांव बाधी में कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री असीम अरुण। संवाद

नकुड़ के गांव बाधी में कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री असीम अरुण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed