{"_id":"6a30584d3c387a0d6403b48c","slug":"drive-conducted-at-toll-plaza-173-drivers-fined-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-177645-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टोल प्लाजा पर चला अभियान, 173 वाहन चालकों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टोल प्लाजा पर चला अभियान, 173 वाहन चालकों के चालान
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहारनपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को बनाने के लिए यातायात पुलिस ने जिले के सभी टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। दो दिन तक चले अभियान में 73 वाहनों के चालान कर 12.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 30 वाहन चालकों के चालान कर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर लगाने वाले 34 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 3.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। नंबर प्लेट छेड़छाड़ वाले 101 वाहनों के चालान कर 5.25 लाख रुपये व नो-एंट्री नियम का उल्लंघन करने वाले आठ वाहनों पर 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
-- -- -- --
दस्तावेज सत्यापन व शारीरिक मानक परीक्षण का किया निरीक्षण
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक की लिखित परीक्षा 14 व 15 मार्च को हुई थी, जिसका परिणाम सात मई को घोषित किया गया था। सोमवार को डीआईजी अभिषेक सिंह व एसएसपी अभिनंदन सिंह ने परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी) का निरीक्षण किया। यह प्रक्रिया मंगलवार को भी चलेगी। पुलिस अधिकारियों ने प्रक्रिया में लगे ड्यूटीरत अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।