सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Supply will remain disrupted in two dozen colonies of the metropolis today.

Saharanpur News: आज महानगर की दो दर्जन कॉलोनियों में बाधित रहेगी आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 16 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Supply will remain disrupted in two dozen colonies of the metropolis today.
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में मरम्मत कार्य के चलते दो दर्जन कॉलोनियों की मंगलवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपकेंद्र जैनबाग से पोषित होने वाली आजाद कालोनी, धोबीघाट फीडर से पोषित क्षेत्रों की आपूर्ति 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रभावित रहेगी।


इसी तरह विद्युत उपकेंद्र जनकनगर से पोषित होने वाले क्षेत्र कंपनी बाग फीडर, किशनपुरा, जोगियान पुल की आपूर्ति सुबह 10 से 12 बजे तक बाधित रहेगी। राकेश सिनेमा फीडर से पोषित होने वाली क्षेत्र मोबाइल बाजार, फूल बाजार, जोगियान पुल, नाला पटरी की आपूर्ति दोपहर 12 से दो बजे तक बंद रहेगी। विद्युत उपकेंद्र पुल खुमरान से पोषित होने वाले क्षेत्र चौक फव्वारा, बड़तला, आनंदपुरी क्षेत्रों में लाइनों की ऊंचाई बढ़ाने के लिए आपूर्ति को तीन घंटे दोपहर 12 से तीन बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान नया बाजार, सराफा बाजार, मटिया महल, बड़तला यादगार, मोरंगज, मोहल्ला मुक्ती व आनंदपुरी आदि क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed