{"_id":"6a86024abe09c8f35d02cd9e","slug":"ed-raids-cas-house-and-office-in-jauhar-university-money-laundering-case-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-182035-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जौहर विवि में धन शोधन के मामले में सीए के घर और दफ्तर पर ईडी का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जौहर विवि में धन शोधन के मामले में सीए के घर और दफ्तर पर ईडी का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पूर्व मंत्री आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े धन शोधन (मनी लॉड्रिंग) मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम महानगर में सीए दीपक गुप्ता के आवास और दफ्तर में पहुंची। यहां उन्होंने करीब आठ घंटे से ज्यादा समय तक दस्तावेज खंगाले। बताया जा रहा है कि सीए दीपक गुप्ता ने एक बार विश्वविद्यालय का ऑडिट किया था। ईडी की टीम ने उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच की है।
बुधवार सुबह करीब छह बजे ईडी के लखनऊ स्थित जोनल ऑफिस से दो टीमें अलग-अलग कारों से सहारनपुर पहुंची। एक टीम ग्रीन पार्क कॉलोनी में सीए दीपक गुप्ता के आवास पर गईं और दूसरी टीम अंबाला रोड स्थित दफ्तर पर पहुंची। दोनों ही टीमों के साथ सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बल के जवान मौजूद रहे। टीम ने आवास और दफ्तर पहुंचने के साथ ही मुख्य गेट को बंद कर दिया। आवास के अंदर से किसी को भी बाहर और किसी को बाहर से अंदर नहीं आने दिया गया। वहीं, दफ्तर में भी पूरी सतर्कता बरतते हुए शीशों पर पर्दे डाल दिए गए। हालांकि टीम ने इस दौरान किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी। बताया जा रहा है कि सीए दीपक गुप्ता ईडी के रडार पर इसलिए आए हैं कि उन्होंने जौहर विवि का एक बार ऑडिट किया था। सीए दीपक सहारनपुर के कई बड़े लोगों के खाते भी संभालते हैं। ईडी ने अपनी कार्रवाई के दौरान कई बैंकों की पासबुक, चेकबुक, करीब 250 बैनामे जब्त किए हैं। टीम जब्त किए गए सभी दस्तावेज को अपने साथ लेकर गई है। माना जा रहा है कि टीम आगे भी कार्रवाई के लिए जिले में आ सकती है। उधर, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि ईडी की टीम की पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
- सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
जौहर विवि के मामले में कई स्थानों पर छापे की खबर के बाद सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि शिक्षा, शिक्षक व शिक्षार्थी विरोधी, स्कूल बंद करवाने वाले भाजपाई और उनके संगी-साथी यूनिवर्सिटी बनाने वालों के खिलाफ ईडी कार्रवाई कर रही है। जिससे कि उनके एक-दो प्रतिशत बचे हुए सांप्रदायिक संकीर्ण सोच के कुतर्की समर्थकों को संतुष्ट कर पाएं, जबकि उन भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नही हो रही है, जो राम मंदिर के चोर, सत्ता सजातीय अपराधी, कोडीन कांडी, बदहाल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, हिचकोले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे आदि में कांड में लिप्त हैं।
विज्ञापन
- पहले भी कई बार ईडी मार चुकी है जिले में छापा
यह कोई पहला मामला नहीं है जब ईडी ने जिले में दस्तक दी हो। इससे पहले ईडी ने महानगर के चर्चित सराफा कारोबारी के यहां भी कार्रवाई की थी। इसके अलावा मार्च 2021 में चीनी मिल से जुड़े घोटाले में ईडी ने पूर्व एमएलसी की संपत्तियां अटैच की थी। अक्तूबर 2021 में अवैध खनन को लेकर ईडी कार्रवाई कर चुकी है। जुलाई 2021 में शराब फैक्टरी में टैक्स चोरी के मामले में ईडी ने कार्रवाई की। अगस्त 2024 में सराफा कारोबारी के यहां पर ईडी ने कार्रवाई की थी। दिसंबर 2025 में कोडीन कफ सीरप मामले में ईडी की टीम ने कार्रवाई की थी।