चुनाव प्रचार थमा: सहारनपुर से आज पोलिंग पार्टियां की रवानगी जारी, अतिरिक्त दी जाएंगी 586 ईवीएम
जनपद की सात विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए 2957 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन पर वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियों को 2957 ईवीएम और वीपीपैट दी जाएगी। इसके अलावा 586 ईवीएम अतिरिक्त रहेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार शनिवार शाम थम गया। सहारनपुर जनपद में मतदान 14 फरवरी को होगा। मतदान कराने के लिए 2957 पोलिंग पार्टियां रविवार यानी आज सेंट्रल वेयर हाउस परिसर से मतदेय स्थलों के लिए रवाना होंगी। जनपद की सभी सातों सीटों के लिए 1308 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
प्रशासन ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को होने वाले मतदान के लिए रविवार को सीडब्लूसी परिसर से पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया जाएगा।
पोलिंग पार्टियों को ईवीएम से लेकर चुनाव संबंधी सभी सामग्री दी जाएगी। जिसके बाद वे शाम तक संबंधित मतदेय स्थल पर पहुंच जाएंगे। एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी के साथ ही मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय शामिल रहेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर पोलिंग पार्टियों को ईवीएम सहित चुनाव संबंधी अन्य सामग्री सौंपेंगे। पोलिंग पार्टियों को मतदान के बाद यहीं आकर ईवीएम को जमा करनी होगी।
586 अतिरिक्त दी जाएगी ईवीएम
जनपद की सात विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए 2957 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन पर वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियों को 2957 ईवीएम और वीपीपैट दी जाएगी। इसके अलावा 586 ईवीएम अतिरिक्त रहेंगी। इससे किसी भी ईवीएम के खराब होने की स्थिति में उसके स्थान पर दूसरी ईवीएम को रिप्लेस किया जा सकेगा। जिससे मतदान कार्य प्रभावित न हो सके।
दिए जाएंगे मास्क एवं सैनिटाइजर
कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी पोलिंग पार्टियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा। इसके लिए उन्हें मास्क, दस्ताने, फेसशील्ड और सैनिटाइजर से लेकर कोरोना से बचाव के लिए अन्य सामग्री भी दी जाएगी।
लगेंगी 654 बसें और 772 कारें
जनपद में मतदान कर्मचारियों को मतदेय स्थल पर पहुंचाने के लिए 654 बसें लगाई जाएंगी। इसके अलावा 772 कार भी इस कार्य में लगेंगी। इसमें वाहन चालकों और क्लीनर की ड्यूटी उनके मतदेय स्थल के आसपास के क्षेत्र में लगायी जाएगी। जिससे वे पोलिंग पार्टियों को उनके मतदान केंद्र पर पहुंचाकर अपने मतदेय स्थल पर जाकर मतदान कर सकें।
जनपद में मतदान केंद्र एवं मतदाता
विधानसभा ------ मतदान केंद्र मतदेय स्थल ---- मतदाता
बेहट -------------- 216 --------------- 439 ------------ 372079
नकुड ------------- 225 ---------------- 421 ------------ 354943
सहारनपुर नगर -- 109 ---------------- 481 ------------ 443376
सहारनपुर -------- 190 ---------------- 397 ------------ 359150
देवबंद ------------- 177 ---------------- 401 ----------- 348070
रामपुर मनिहारान -- 179 -------------- 365 ----------- 323068
गंगोह --------------- 212 -------------- 453 ----------- 385343
योग ---------------- 1308 ------------- 2957 --------- 2586029