सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity was restored to more than a dozen villages after 28 hours.

Saharanpur News: एक दर्जन से अधिक गांवों में 28 घंटे बाद आई बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 25 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Electricity was restored to more than a dozen villages after 28 hours.
विज्ञापन
सहारनपुर। हकीमपुरा बिजलीघर से जुड़े करीब एक दर्जन गांवों और कॉलोनियों में 28 घंटे बाद शनिवार को बिजली आई। पूरी रात लोग अंधेरे में रहे। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
Trending Videos

शुक्रवार को जनपद में आंधी के साथ बारिश रही थी। आंधी के कारण शाहपुर में दोपहर करीब 12 बजे बिजली के छह खंभे गिर गए थे। इसकी वजह से हकीतपुरा बिजलीघर से जुड़े गांव ज्ञानागढ़, बिशनपुर, बाबूगढ़, हसनपुर, चक देवली, नाजिरपुरा, रसूलपुर, रमजानपुर, गोपालपुर, हकीतपुर के अलावा करीब आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों की बिजली चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होने तक लोगों के इनवर्टर जवाब दे गए। इसकी वजह से लोग अपने मोबाइल तक चार्ज नहीं कर सके। इसके बाद रातभर अंधेरे में रहना पड़ा। नगर निगम के नलकूप नहीं चलने की वजह से लोगों के घरों तक पानी तक नहीं पहुंचा। ऐसे में लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। शनिवार की शाम करीब चार बजे विद्युत आपूर्ति चालू हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed