{"_id":"69d6a8d48140d4db6805b500","slug":"farmer-beaten-to-death-with-sticks-and-rods-in-dispute-over-field-embankment-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-173058-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खेत की मेड़ के विवाद में किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खेत की मेड़ के विवाद में किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
बेहट कोतवाली में कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे मृतक के परिजन। संवाद
विज्ञापन
बेहट(सहारनपुर)। गांव चांडी में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान किसान इस्लाम (55) की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पड़ोसी किसान और उसके बेटों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
बुधवार शाम इस्लाम और उसका बेटा तबरेज खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच पड़ोसी किसान और उसके बेटे वहां पहुंच गए। उनमें खेत की मेड़ को लेकर विवाद हुआ और कहासुनी होने पर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान इस्लाम बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देख पड़ोसी किसान और उसके बेटे वहां से भाग गए। परिजन इस्लाम को लेकर सीएचसी बेहट पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी करने के बाद सीएचसी से शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। मृतक के बेटे जावेद और तबरेज ने आरोप लगाया है कि उनके पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस का कहना है खेत की मेड़ पर चूल्हा बनाकर कुछ पकाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है।
वर्जन
मृतक के बेटे परवेज की तरफ से तहरीर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एसएन वैभव पांडेय, सीओ बेहट
Trending Videos