सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers Should Not Plant Poplar Trees Along with Sugarcane: Dr. V.B. Singh

गन्ने के साथ पॉपुलर की रोपाई न करें किसान: डॉ. वीबी सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 01 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers Should Not Plant Poplar Trees Along with Sugarcane: Dr. V.B. Singh
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलीय नोडल अधिकारी अपर गन्ना आयुक्त डॉ. वीबी सिंह ने मंडल की चीनी मिलों का निरीक्षण किया। उन्होंने नानौता में सहफसली खेती का भी निरीक्षण किया। कहा कि गन्ने के साथ पॉपुलर की रोपाई किसान न करें।
Trending Videos


उन्होंने किसानों से वार्ता कर अनेक सुझाव भी दिए। साथ ही अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने चीनी मिल खतौली के ग्राम बसायच, वाजिदपुर कवाली में गन्ना बुवाई का निरीक्षण किया। साथ ही गन्ना प्रजाति 0118, कोशा 17231, कोशा 13235 के प्लॉट को देखा। इसके अलावा थाना भवन के ग्राम रसीदगढ़ में किसा दिनेश कुमार के खेत पर भी भ्रमण किया। उन्होंने नानौता के गांव ओलरा में गन्ना बुवाई का निरीक्षण करते हुए गन्ने के साथ सहफसली खेती का निरीक्षण किया। कहा कि किसान सहफसली खेती के जरिए अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। किसान सरसों, फूलगोभी, खीरा, ककड़ी, उड़द, की फसल बोआई कर सकते हैं। इस अवसर पर उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ओपी सिंह, जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसोदिया एवं चीन मिल एवं गन्ना विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed